📘 Chapter 6
Financial Literacy
Topic 6.5: Tips for Being Financially Literate
वित्तीय रूप से साक्षर बनने के सुझाव

वित्तीय रूप से साक्षर बनने के लिए व्यक्ति को अपने पैसों का सही उपयोग और सुरक्षा करना सीखना जरूरी है।


✨ उपयोगी सुझाव:

  1. बजट बनाइए
    आय-व्यय की योजना बनाकर अनावश्यक खर्चों से बचें।

  2. नियमित बचत करें
    हर महीने कुछ हिस्सा भविष्य के लिए बचाएं।

  3. बैंक सेवाओं का सुरक्षित उपयोग करें
    एटीएम पिन, ओटीपी, बैंक जानकारी किसी से साझा न करें।

  4. खर्चों का हिसाब रखें
    कहां, कितना खर्च हुआ — इसका रिकॉर्ड रखें।

  5. बैंकिंग सेवाओं की जानकारी रखें
    ATM, UPI, FD, RD, चेक, लोन आदि को समझें।

  6. सोच-समझकर ऋण लें
    कर्ज तभी लें जब जरूरत हो और समय पर चुकाएं।

  7. निवेश करें
    एफडी, आरडी, म्यूचुअल फंड आदि में पैसा लगाकर बढ़ाएं।

  8. धोखाधड़ी से सतर्क रहें
    फ़र्जी कॉल, ईमेल या ऑफर पर भरोसा न करें।

  9. आर्थिक लक्ष्य तय करें
    शिक्षा, घर, व्यापार आदि के लिए लक्ष्य बनाएं और योजना करें।

  10. वित्तीय ज्ञान बढ़ाएं
    किताबों, वीडियो या प्रशिक्षण से नई जानकारी प्राप्त करें।

👉 सरल शब्दों में,
पैसे का सही निर्णय = सुरक्षित और बेहतर भविष्य

Posted by: Er. Manoj Kumar
Post Date: 03-11-2025 02:34 PM