📘 Chapter 2
Getting Started with LibreOffice Base
Topic 2.6: Editing and Deleting Records
रिकॉर्ड का संपादन एवं हटाना

तालिका में डेटा का संपादन करना

  • रिकॉर्ड का संपादन का अर्थ है टेबल में मौजूद डेटा को बदलना।

  • लाइब्रेऑफिस बेस में डेटा को डेटाशीट व्यू में आसानी से संपादित किया जा सकता है।

रिकॉर्ड संपादित करने के चरण

  1. आवश्यक डाटाबेस खोलें।

  2. डाटाबेस पेन में Tables पर क्लिक करें।

  3. इच्छित टेबल पर डबल क्लिक करें।

  4. जिस सेल का डेटा बदलना हो, उस पर क्लिक करें।

  5. आवश्यक परिवर्तन करें।

  6. Enter दबाएँ या किसी अन्य सेल पर जाएँ — बदलाव अपने आप सेव हो जाते हैं।

 

https://ask.libreoffice.org/uploads/asklibo/original/2X/0/01e93f4381878231962ad474aef0a4a328e62523.png

 

https://ask.libreoffice.org/uploads/asklibo/original/2X/b/b4e0e851a45a99f3f558017f267ffa749915a25e.png

 

https://books.libreoffice.org/en/GS248/GS24808-GettingStartedWithBase-img/GS24808-GettingStartedWithBase-img004.png


तालिका से रिकॉर्ड हटाना

  • रिकॉर्ड हटाने का अर्थ है अनावश्यक या गलत डेटा को टेबल से हटाना।

  • रिकॉर्ड हटाने पर वह स्थायी रूप से डाटाबेस से हट जाता है

रिकॉर्ड हटाने के चरण

  1. टेबल को Datasheet View में खोलें।

  2. पूरी पंक्ति (रिकॉर्ड) को चुनें।

  3. Right Click → Delete Row चुनें
    या

  4. कीबोर्ड से Delete कुंजी दबाएँ।

  5. पुष्टि के लिए Yes पर क्लिक करें।

 

https://ask.libreoffice.org/uploads/asklibo/original/2X/2/2e280e7cbb6eda177437764735c9087cf7b36416.png

 

https://ask.libreoffice.org/uploads/asklibo/original/3X/5/1/51e96b634e20c33e726ca6d2ca54b89637819bc9.png

 

https://ask.libreoffice.org/uploads/asklibo/original/3X/2/7/27411ae5fc648651ceae4a304dbba3aa2d50d44c.png


रिकॉर्ड संपादन एवं हटाने में सावधानियाँ

  • रिकॉर्ड हटाने से पहले डेटा की जाँच करें।

  • हटाया गया रिकॉर्ड वापस नहीं लाया जा सकता

  • डाटाबेस का नियमित बैकअप बनाए रखें।

Posted by: Er. Manoj Kumar
Post Date: 12-01-2026 07:06 AM