📘 Chapter 1
Create a Spreadsheet
Topic 1.4: Worksheet – Rows and columns, Cell and cell address
कार्यपत्रक – पंक्तियाँ और स्तंभ, कोशिका और कोशिका पता

1. Worksheet (कार्यपत्रक)

  • स्प्रेडशीट का मुख्य भाग Worksheet कहलाता है।

  • यह एक Grid (जालीनुमा संरचना) की तरह होता है जिसमें Rows और Columns होते हैं।

  • एक Workbook में कई Worksheets हो सकती हैं।


2. Rows (पंक्तियाँ)

  • Worksheet की Horizontal (आड़ी) लाइनें Rows कहलाती हैं।

  • ये संख्या (Numbers) से पहचानी जाती हैं – 1, 2, 3 …

  • Excel में कुल 1,048,576 Rows होती हैं।


3. Columns (स्तंभ)

  • Worksheet की Vertical (खड़ी) लाइनें Columns कहलाती हैं।

  • ये अक्षरों (Letters) से पहचानी जाती हैं – A, B, C … Z, AA, AB …

  • Excel में कुल 16,384 Columns होते हैं, आख़िरी Column XFD होता है।


4. Cell (कोशिका)

  • Row और Column के मिलने पर एक Cell बनता है।

  • Cell Spreadsheet का सबसे छोटा हिस्सा होता है।

  • उदाहरण:

    • Column A + Row 1 = Cell A1

    • Column C + Row 5 = Cell C5


5. Cell Address (कोशिका पता)

  • हर Cell का एक Unqiue Name होता है जिसे Cell Address कहते हैं।

  • Cell Address = Column Letter + Row Number

  • जैसे – A1, B2, C5, D10

  • अगर कई Cells एक साथ चुने जाएँ तो उसे Range of Cells (कोशिकाओं की श्रेणी) कहते हैं (उदा. A1:D5)।


👉 इस तरह Worksheet को Rows, Columns, Cells और उनके Address में बाँटा जाता है।

Posted by: Er. Manoj Kumar
Post Date: 17-09-2025 04:33 PM